
Ind vs Eng: सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देख दंग रह गए थे कोहली, जमकर की तारीफ
AajTak
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज के चौथे मैच में 8 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में अर्धशतक जड़ा.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के चौथे मैच में 8 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में अर्धशतक जड़ा. सूर्यकुमार का ये दूसरा मैच था. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उस मैच में उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. सूर्यकुमार ने जिस अंदाज में पारी की शुरुआत की उसकी जमकर चर्चा हो रही है. उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़कर पारी का आगाज किया. इसके बाद भी उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही. सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. वह 31 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके मारे. मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की तारीफ की. 💬 Special praise for @surya_14kumar from Captain @imVkohli 🔝#TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/SABIRmbzlLMore Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












