
Ind vs Eng: चोटिल अय्यर की जगह इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिली जगह, ये है Playing XI
AajTak
भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतर रही है. पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान घायल हुए श्रेयस अय्यर की जगह टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड टीम में तीन बदलाव किए गए हैं.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतर रही है. पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान घायल हुए श्रेयस अय्यर की जगह टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड टीम में तीन बदलाव किए गए हैं. चोटिल इयोन मॉर्गन की जगह डेविन मलान, सैम बिलिंग्स की जगह लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड की जगह रीस टॉप्ली को टीम में शामिल किया गया है. 2nd ODI. India XI: R Sharma, S Dhawan, V Kohli, KL Rahul, R Pant, H Pandya, K Pandya, S Thakur, B Kumar, K Yadav, P Krishna https://t.co/RrLvC1S7EI #INDvENG @Paytm श्रेयस को पहले वनडे में चोट लग गई थी, जिसका उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ेगा. इसके कारण वह कम से कम चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने एक तेज शॉट को डाइव लगाकर रोकना चाहा. उसी दौरान उनके बाएं कंधे की हड्डी खिसक गई.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












