
IND vs ENG: इंग्लैंड में बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, रोहित नहीं खेले तो कौन बनेगा कप्तान?
AajTak
रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भाग लेना तय नहीं हैं. बीसीसीआई ने 5वें टेस्ट के लिए किसी उप-कप्तान के नाम का भी ऐलान नहीं किया था.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच शुरू होने में अब पांच दिनों का समय बचा हुआ है. ऐसे में अगर रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए स्वस्थ नहीं होते हैं तो टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ सकती है.
ऋषभ पंत कर सकते हैं कप्तानी!
रोहित के बाहर होने पर टीम इंडिया को कप्तान की तलाश करनी होगी. बीसीसीआई ने 5वें टेस्ट के लिए किसी उप-कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया था. वैसे इस बात की पूरी संभावना है कि रोहित के नहीं खेलने पर ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दें. 24 साल के पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था. चयनकर्ताओं का पूरा भरोसा होने के चलते पंत को यह जिम्मेदारी मिल सकती है.
फिलहाल आइसोलेशन में हैं रोहित
बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा था, 'कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) में कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है.'
आरीटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










