
Ind vs Eng: इंग्लैंड के बल्लेबाजों से वॉन निराश, कहा- अच्छी पिच पर भी नहीं खेल सके
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन हार के बाद बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाने के बजाय पिच को कोसते रहे. दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में नाकाम रहने वाला इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी फेल रहा. माइकल वॉन ने भी अब मान लिया है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की है.
चेन्नई और अहमदाबाद में इंग्लैंड टीम के हारने के बाद माइकल वॉन ने पिच पर सवाल उठाए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन हार के बाद बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाने की बजाय पिच को कोसते रहे. दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में नाकाम रहने वाला इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी फेल रहा. माइकल वॉन ने भी अब मान लिया है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की है. माइकल वॉन ने ट्वीट किया कि इंग्लैंड ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों की तुलना में कहीं अधिक खराब बल्लेबाजी की. यह पिच पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के लिए बिल्कुल सही है. कोई स्पिन नहीं... गेंद बल्ले पर आ रही है... अब तक बहुत खराब बल्लेबाजी. England’s batting so far worse than any of the last few Tests ... This Pitch is a perfect surface to get a big first innings score ... No spin ... Ball coming onto the Bat ... Very poor Batting so far ... #INDvENG वहीं, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि अहमदाबाद की पिच सपाट दिख रही है. लॉरिस, ऑली पोप और बेन फोक्स इंग्लैंड को 275 के स्कोर तक पहुंचा सकते हैं. हालांकि, पीटरसन की भविष्यवाणी गलत साबित हुई. Pitch looks FLAT! Batting again - 👀 Lawrence, Pope, Foakes can get England to 275!
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








