
IND vs BAN T20 WC: भारत से हार के बाद रोने लगा यह बांग्लादेशी प्लेयर, फैन्स भी हुए गमगीन
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर आ गई है और उसका सेमीफाइनल में जाना लगभग तय हो चुका है. उधर करीबी मैच में हार के बाद बांग्लादेशी फैन्स एवं क्रिकेटर्स अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाए.
टी20 वर्ल्ड कप के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. एडिलेड ओवल में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर आ गई है और उसका सेमीफाइनल में जाना लगभग तय हो चुका है.
करीबी मुकाबले में हार के बाद बांग्लादेशी फैन्स एवं क्रिकेटर्स अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाए और उनके आंखें नम थीं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बांग्लादेशी फैन्स रोते हुए दिख रहे थे. खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद हार से काफी निराश थे और उनकी आंखें नम थीं. वहीं मोसाद्दिक हुसैन जैसे युवा प्लेयर भी हार से काफी उदास दिखाई दिए.
भारत से हार के बाद कप्तान शाकिब अल हसन भी निराशा व्यक्त की. शाकिब ने कहा, 'यही हमारी कहानी रही है कि जब हम भारत के खिलाफ खेलते हैं, तो हम मुकाबला जीतने के करीब पहुंच जाते हैं लेकिन हम लाइन फिनिश नहीं करते हैं. यह शानदार खेल था जिसका दोनों टीमों ने लुत्फ उठायाऔर हम यही चाहते थे. अंत में किसी को जीतना है और किसी को हारना होता है.'
क्लिक करें- रनरेट हो या स्ट्राइक रेट, इस वर्ल्ड कप में बने सबसे बड़े बॉस
Must be heartbreaking for the Bangladesh fans ! Spare a thought for Liton das ..what a knock that was ! 👏👏👏 #INDvsBAN #ViratKohli𓃵 😎🔥 .
apna bachpan yaad agaya hum bhi issi age se cricket ke chakkar mai rou rahay hain pic.twitter.com/uIf2tLAnSM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







