
IND vs BAN Super 8 Match T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे 'ओल्ड' फॉर्मूला... ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. भारतीय टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है, जिसने उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाई थी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने लीग स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को शिकस्त दी थी. जबकि कनाडा से उसका मैच धुल गया था. फिर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से पराजित किया. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 22 जून (शनिवार) को बांग्लादेश का सामना करेगी. भारत-बांग्लादेश के बीच का मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा.
वेस्टइंडीज में भारत का एकमात्र लक्ष्य खिताब जीतना है और बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उसी सिलसिले में अगला कदम होगा. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के बीच ज्यादा अंतराल नहीं है. लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके स्टार खिलाड़ी 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मैच से पहले रंग में लौटें. विराट कोहली और खुद रोहित कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे भी अभी तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं.
Banter, insights and more 😎 Post-win conversations with Player of the Match Suryakumar Yadav and all-rounder Axar Patel 🥳 - By @RajalArora WATCH 🎥 🔽 #TeamIndia | #T20WorldCup | #AFGvIND | @surya_14kumar | @akshar2026
आईपीएल में जिस फॉर्म के कारण शिवम दुबे को भारतीय टीम में जगह दी गई थी, वह अभी तक नजर नहीं आया है. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ लीग मैच में नाबाद 31 रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव के प्रयासों से भारत को जीत मिली थी. एक बार फिर उनके नाकाम रहने पर टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को उतारने का फैसला ले सकता है. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या का बल्लेबाजी फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिए सुखद रहा.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव?
देखा जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. भारतीय टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है, जिसने उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाई थी. यानी बांग्लादेश के खिलाफ मैच में संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल के प्लेइंग-11 से बाहर रहने की संभावना है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ ही मौका मिला और वह प्रभावी साबित हुए. ऐसे में कुलदीप को बाहर रखने का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता. दूसरी ओर बांग्लादेश की प्लेइंग-11 में ओपनर बल्लेबाज सौम्य सरकार की वापसी हो सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







