
IND vs BAN ODI Series: 'देश के लिए खेलने का जुनून...', इस दिग्गज ने टीम इंडिया पर उठाए गंभीर सवाल
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना हो रही है. अब 1983 का विश्व कप टीम के सदस्य मदन लाल ने भारतीय टीम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मदनलाल ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने का जुनून नहीं दिख रहा है और फिटनेस भी एक गंभीर मुद्दा बन चुका है.
भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है जहां उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को वनडे सीरीज में पहले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते भारतीय टीम वनडे सीरीज गंवा चुकी है और उसपर अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है. अब 1983 का विश्व कप टीम के सदस्य मदन लाल ने टीम इंडिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मदनलाल ने कहा कि खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने का जुनून नहीं दिख रहा है.
मदनलाल ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'निश्चित रूप से यह भारतीय टीम सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही. मैंने पिछले कुछ समय में टीम में वो जज्बा नहीं देखा. मैंने पिछले दो सालों में उनमें जोश नहीं देखा. वे भारतीय टीम की तरह बिल्कुल नहीं लग रहे हैं. उनमें देश के लिए खेलने के जुनून की कमी साफ दिख रही है. या तो वे बहुत थके हुए हैं या फिर वे बस लय में बह रहे थे. यह गंभीर चिंता का विषय है.'
खिलाड़ियों की फिटनेस सवालों के दायरे में
इस साल लगातार चोटों से जूझ रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर दूसरे वनडे में अपने कोटे के ओवर भी नहीं डाल सके. भारतीय टीम फिटनेस संबंधित मुद्दों से जूझ रही है. इसी कड़ी में स्टार तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऑराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं.
खिलाड़ियों के फिटनेस मुद्दों की ओर इशारा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा था कि आधे फिट खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना सही नहीं है. मदनलाल ने कहा कि अगर कप्तान यह कह रहा है तो कहीं न कहीं कुछ गलत है. उन्होंने कहा, 'इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या इसके लिए ट्रेनर जिम्मेदार हैं? अनफिट खिलाड़ी क्यों जा रहे हैं? आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हो और नतीजा आपके सामने है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








