
IND Vs BAN Kanpur Test: बारिश, गीला मैदान, फिर दिखा भारतीय टीम का तूफान... दो दिन में 'बांग्लादेशी टाइगर्स' को ऐसे किया ढेर
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से कानपुर टेस्ट खेला गया, जिसके शुरुआती 3 दिन बारिश से धुल गए थे. इसके बाद भारतीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने अपना तूफानी अंदाज दिखाया और बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज को 2-0 से जीत लिया. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारत ने 280 रनों से जीता था.
India Vs Bangladesh Kanpur Test: क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने अपना तूफानी अंदाज दिखा है. उनके आगे बारिश का कहर और बांग्लादेशी टाइगर्स दोनों फीके पड़ गए. दरअसल, भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला गया.
इस मैच के शुरुआती 3 दिन बारिश से धुल गए थे. तीनों दिन 35 ओवरों का खेल हुआ था, जिसमें टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 3 विकेट गंवाकर 107 रन बनाए थे. दूसरा दिन तो गीली आउटफील्ड के कारण नहीं हो सका था.
यह भी पढ़ें: IND Vs BAN, 2nd Test Day 5 Score Highlights: कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया, 2-0 से सीरीज पर कब्जा
बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया
मगर मैच में चौथे दिन पूरा खेल हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने धांसू गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बनाई. भारतीय टीम के पास कानपुर टेस्ट जीतने के लिए आखिरी दो दिनों का ही समय था. इन्हीं दो दिनों में बांग्लादेश को 2 पारियों में समेटना था. साथ ही खुद भी दमदार बल्लेबाजी करनी थी.
भारतीय टीम ने यह काम बखूबी कर दिखाया और इतिहास रच दिया. भारतीय तूफान के आगे कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश टीम चारों खाने चित नजर आई. यह मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता. जबकि पहला मुकाबला 280 रनों से जीता था. इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










