
IND vs BAN 2nd Test: 'डस्टबिन में डालो...', केएल राहुल के फ्लॉप शो पर भड़के फैन्स
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय कप्तान केएल राहुल का बल्ला नाकाम रहा है. इस टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल महज 10 रन बनाकर ताइजुल इस्लाम की गेंद पर आउट हो गए. केएल राहुल के एक बार फिर फ्लॉप रहने के बाद फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा.
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह पूरी तरह नाकाम रहे. इस टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल ने इस दौरान 45 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका लगाया. राहुल को स्पिन गेंदबाज ताइजुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.
हालांकि ऑन-फील्ड अंपायर ने शुरुआत में राहुल को आउट नहीं दिया, लेकिन ताइजुल ने अपने कप्तान शाकिब अल हसन से डीआरस लेने पर जोर दिया. रिप्ले में तीन रेड दिखाए गए और राहुल को आउट दे दिया गया. ताइजुल यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपने अगले ही ओवर में उन्होंने शुभमन गिल का विकेट लिया, जिन्होंने चटगांव टेस्ट में शतक लगाया था.
केएल राहुल के एक बार फिर फ्लॉप रहने के बाद फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा. एक फैन ने लिखा कि राहुल टेस्ट क्रिकेट में भी फ्रॉड हैं. वहीं एक का मानना था कि राहुल को को कूड़ेदान में फेंक दिया जाना चाहिए और अगर भारत को कोई टूर्नामेंट जीतना है तो उन्हें केवल आईपीएल में खेलने की अनुमति दी जाए.
@klrahul is not performing in white ball cricket neither bin red ball cricket still he is the vice captain of the team . There are many young players who is performing extremely well in domestic still Rahul is playing ahead of them . #INDvBAN
KL Rahul should get married and shouldn’t be in the team.Scored 10 runs of 45 balls with SR 22.22.Taijul Islam is an underrated bowler who troubled and got out so many great batsman including Virat & Babar @Rizzvi73 @wwasay @leenacricket @SushantNMehta @vikrantgupta73 pic.twitter.com/yySjEz55Mm
@klrahul continues to be the biggest fraud in test cricket too 🤣🤣 This man deserves to be thrown into the bin and only be allowed to play in IPL if India are to win any tournament #INDvBAN

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







