
IND Vs BAN 1st Test Day 2: बल्लेबाजी में धोया... अब फिरकी में फंसाएंगे अश्विन-जडेजा, आज बांग्लादेश के लिए अग्निपरीक्षा
AajTak
India Vs Bangladesh 1st Test Day 2: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं. स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन 102 रन और रवींद्र जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद हैं. आज (20 सितंबर) मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी.
India Vs Bangladesh 1st Test Day 2: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं. आज (20 सितंबर) मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. इस दिन बांग्लादेशी गेंदबाज के साथ बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा रहेगी.
पहले दिन स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन 102 रन और रवींद्र जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे. अब दूसरे दिन भी यही दोनों खेल की शुरुआत करेंगे. मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.
आधी टीम सिमटने पर अश्विन-जडेजा ने संभाला
मैच में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक रहा. इसमें पहला सेशन बांग्लादेश के नाम रहा था. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 34 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. जबकि 144 रनों पर भारत की आधी टीम सिमट गई थी. यहां तक बांग्लादेश की पकड़ मजबूत दिख रही थी.
इसके बाद 7वें नंबर पर जडेजा और 8वें नंबर अश्विन आए. इन दोनों ने ही अपनी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी और भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाया. जडेजा ने नाबाद फिफ्टी और अश्विन ने नाबाद शतक जमाया. यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक रहा. अपने शतक के दौरान 10 चौके और 2 छक्के जमाए.
अश्विन-जडेजा ने की 195 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







