
IND vs BAN 1st ODI: रोहित शर्मा-विराट कोहली-शिखर धवन सब फेल, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में इस तरह फिसड्डी बने बल्लेबाज
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से अच्छे खेल की उम्मीद थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया. बांग्लादेशी स्पिनर शाकिब अल हसन के जाल में एक-एक करके भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौटते गए. केवल केएल राहुल ही क्रीज पर टिक पाए और उन्होंने शानदार पारी खेली है.
भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 186 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम में शामिल स्टार बल्लेबाजों विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन से धमाकेदार पारी की उम्मीद थी लेकिन तीनों ही कुछ खास नहीं कर पाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार खेल दिखाने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला. केवल केएल राहुल ही अच्छा खेल दिखा पाए.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे. दोनों से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सबसे पहले शिखर धवन चलते बने. धवन को स्पिनर मेहदी हसन ने बोल्ड आउट किया. धवन ने तो सात रन बनाने के लिए 17 बॉल खेल लीं. जब धवन आउट हुए तो उस समय भारत का स्कोर 23 रन था.
लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें
कोहली-रोहित एक ही ओवर में हुए आउट
धवन के आउट होने के बाद फैन्स को रोहित-राहुल से अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन दोनों ही भरोसे पर खरे नहीं उतरे. दोनों ही खिलाड़ी पारी के 11वें ओवर में शाकिब अल हसन का शिकार बने. शाकिब ने पहले रोहित शर्मा को बोल्ड किया. फिर एक गेंद बाद शाकिब ने विराट कोहली को भी लिटन दास के हाथों कैच आउट करा दिया. रोहित शर्मा ने 27 और कोहली ने 9 रनों की पारी खेली.
तीन विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन इस पार्टनरशिप को इबादत हुसैन ने तोड़ा जिन्होंने श्रेयस अय्यर को चलता किया था. श्रेयस ने 24 रनों की पारी खेली. श्रेयस के जाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने 60 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन शाकिब और इबादत हुसैन ने लगातार विकेट चटकाकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







