
Ind vs Aus 3rd Test Virat Kohli: इंदौर टेस्ट मैच विराट कोहली के लिए होगा खास, लगा सकते हैं 'तिहरा शतक'
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर में टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर फैन्स की निगाहें होंगी. विराट कोहली इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर हैं. कोहली इस मैच में एक कैच लपकने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने तीन सौ कैच पूरे कर लेंगे.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में 1 मार्च (बुधवार) से खेला जाना है. भारतीय टीम ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से धो दिया था. इसके बाद उसने दिल्ली टेस्ट में भी छह विकेट से मात दी. अब रोहित ब्रिगेड की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगा.
इंदौर टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी. विराट कोहली से बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. वैसे किंग कोहली इंदौर में एक स्पेशल तिहरा शतक भी लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें सिर्फ एक कैच लपकना होगा. एक कैच लपकते ही विराट कोहली इंटरनेशनल करियर में अपने तीन सौ कैच पूरे कर लेंगे. फिलहाल विराट कोहली के नाम पर 492 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 299 कैच दर्ज हैं.
क्लिक करें- राहुल या गिल... इंदौर टेस्ट में किसे मिलेगा चांस? द्रविड़ की निगरानी में की प्रैक्टिस
द्रविड़ के क्लब में होगी कोहली की एंट्री
विराट कोहली यह आंकड़ा छूने वाले महज दूसरे भारतीय प्लेयर होंगे. विराट कोहली से सिर्फ 6 खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 कैच लपके हैं. इस सूची में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 509 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 334 कैच लपके थे. राहुल द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को विराट कोहली आने वाले समय में तोड़ सकते हैं. महेला जयवर्धने के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है.
सबसे ज्यादा कैच लेन वाले प्लेयर: 1. महेला जयवर्धने (एशिया/श्रीलंका)- 652 मैच, 440 कैच 2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/आईसीसी)-560 मैच, 364 कैच 3. रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)- 450 मैच, 351 कैच 4. जैक कैलिस (अफ्रीका/आईसीसी/साउथ अफ्रीका)- 519 मैच, 338 कैच 5. राहुल द्रविड़ (भारत/एशिया/आईसीसी)-509 मैच, 334 कैच 6. स्टीफेन फ्लेमिंग (आईसीसी/न्यूजीलैंड)- 396 मैच, 306 कैच 7. विराट कोहली (भारत)- 492 मैच, 299 कैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








