
Ind Vs Aus: बुरे फंसे कंगारू! तीसरे टेस्ट में प्लेइंग-11 कैसे तैयार करेगा ऑस्ट्रेलिया? घर से बुलाने पड़े खिलाड़ी
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिक्कतें खत्म नहीं हो रही हैं. शुरुआती 2 टेस्ट में हार के बाद आखिरी 2 टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खिलाड़ियों को फिट रखने में मुश्किल हो रही है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होकर घर लौट चुके हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 1 मार्च से खेला जाना है. इंदौर में होने वाले इस मैच से पहले दोनों टीमों को लंबा ब्रेक मिला है. टीम इंडिया इस ब्रेक का फायदा उठाकर अपने घर लौट गई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई खेमे में चिंताएं बढ़ गई हैं. क्योंकि दो टेस्ट में हार के बाद कंगारू टीम के कई खिलाड़ी घर लौट रहे हैं और सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. हालात ये हो गए हैं कि ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच से पहले कई खिलाड़ियों को घर से यहां बुलाना पड़ रहा है. पहले कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों की वजह से घर लौटे, उसके बाद जोश हेज़लवुड चोट की वजह से सीरीज़ से बाहर हो गए. अब डेविड वॉर्नर भी चोट की वजह से सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं.
इनके अलावा एश्टन एगर को ऑस्ट्रेलिया ने बाकी सीरीज़ से रिलीज़ कर दिया है, वह ऑस्ट्रेलिया में जाकर घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इनसे पहले मिचेल स्वीपसेन भी घर लौट गए थे, हालांकि तीसरे मैच से पहले उनके वापस आने की उम्मीद है. ऐसे में सवाल यही खड़ा होता है कि आखिर ऑस्ट्रेलिया टीम इंदौर टेस्ट में अपनी प्लेइंग-11 कैसे तैयार करेगी. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, Cameron Bancroft को ऑस्ट्रेलिया से बुलाया जा सकता है ताकि अगर बैकअप ओपनर की जरूरत हो तो वह उसे पूरा कर सकें. अभी डेविड वॉर्नर की जगह ट्रैविस हेड ही उस्मान ख्वाजा के साथ इंदौर टेस्ट में ओपनिंग कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए दौरे के शुरुआत से ही दिक्कतें शुरू हो गई थीं, जब मिचेल स्टार्क और कैमरुन ग्रीन फिट ना होने की वजह से नागपुर, दिल्ली टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, इंदौर टेस्ट के लिए दोनों खिलाड़ी प्लेइंग-11 में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ पहला टेस्ट- भारत पारी और 132 रनों से जीता दूसरा टेस्ट- भारत 6 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, इंदौर चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नमैन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ , स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







