
IIT दिल्ली और क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में जॉइंट PhD प्रोग्राम लांच, छात्रों को दोनों देशों में रिसर्च का मौका
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करते हुए IIT दिल्ली और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड ने संयुक्त PhD प्रोग्राम के लिए आवेदन खोले हैं. जुलाई 2026 से शुरू होने वाले इस प्रोग्राम में छात्रों को दोनों देशों के शीर्ष शिक्षकों के साथ रिसर्च करने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा.
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड (UQ) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अपने संयुक्त PhD प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये प्रोग्राम जुलाई 2026 से शुरू होगा. आइए जानते हैं कि कैसे दोनों देशों में छात्रों को पीएचडी करने का मौका मिल सकता है. यहां इसका पूरा प्रोसेस और आवेदन का तरीका समझिए.
आईआईटी दिल्ली की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ये संयुक्त डॉक्टरेट कार्यक्रम (Joint PhD Programme) छात्रों को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगह रिसर्च करने का मौका देगा. ये प्रोग्राम छात्रों को दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका देता है. कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को UQ और IIT दिल्ली दोनों ही संस्थानों की ओर से संयुक्त रूप से PhD की डिग्री दी जाएगी.
इन विषयों के छात्र कर सकेंगे आवेदन
इस प्रोग्राम के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज जैसे कई विषयों के उत्कृष्ट छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 (शाम 7 बजे तक, भारतीय समय) तक अपनी Expression of Interest (EoI) ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध है.
यहां देखें डायरेक्ट लिंक
छात्रों की सुविधा के लिए दो ऑनलाइन इंफॉर्मेशन सेशन भी आयोजित किए जाएंगे. इन सेशन में हिस्सा लेने के लिए आपको यहां रजिस्ट्रेशन लिंक दिए जा रहे हैं. आप इन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











