
IIT कानपुर में फिर 'सुसाइड'? अब PhD स्टूडेंट ने दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट
AajTak
प्रगति के पिता गोविंद ने बताया कि मेरी बेटी बचपन से ही पढ़ने में अच्छी थी. उसने हंसराज कॉलेज दिल्ली से बीएससी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी से एमएससी की. अब वह आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रही थी. पिता रोते-रोते यही कहते रहे कि उनकी बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया. वह शुरू से ही बहादुर थी.
आईआईटी कानपुर की पीएचडी छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. वह अर्थ साइंस में पीएचडी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. 28 साल की मृतका प्रगति खरया के पिता गोविंद खरया चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां के सजारी इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस को मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है. सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.
सुसाइड नोट में लिखा...
पीएचडी छात्रा प्रगति ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा. जिसमें उसने लिखा कि मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं, इसके लिए कोई दोषी नहीं है. उसने अपने दोस्तों के लिए लिखा कि आप लोगों ने मेरा बहुत सहयोग किया, धन्यवाद.
वह छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी
मूल रूप से उरई निवासी गोविंद खरया वर्तमान में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां सजारी में रहते हैं. वो लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स में स्टॉक मैनेजर के पद पर तैनात हैं. लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स शहर में मशहूर ज्वैलर्स की दुकान मानी जाती है. शहर में मकान होने के बावजूद वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. गुरुवार सुबह जब हॉस्टल का कमरा नहीं खुला तो उसकी सहेलियों ने जानकारी दी. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. यहां प्रगति का शव फंदे से लटकता मिला, यह देख छात्राओं में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता व अन्य परिजन भी आनन फानन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.
पोस्टमार्टम हाउस में रोते रहे परिजन

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












