
ICC Test Rankings: वर्ल्ड चैम्पियन न्यूजीलैंड को मात देने का फायदा, रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची टीम इंडिया
AajTak
न्यूजीलैंड को मात देने के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गई है. कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत की टेस्ट टीम काफी मजबूत हुई है, जिसका फायदा देखने को मिला है.
टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ भारतीय टीम अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर टीम बन गई है. आईसीसी द्वारा भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद नई रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें टीम इंडिया नंबर वन बनी है. खास बात ये है कि टीम इंडिया ने ये उपलब्धि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप विनर न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की है और उसे ही नंबर वन की कुर्सी से हटाया है. अब आईसीसी रैंकिंग में भारत के कुल 124 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के 121 प्वाइंट हैं. टीम इंडिया की करीब 6 महीने के बाद नंबर-वन पॉजिशन पर वापसी हुई है. जून में जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल गंवाया था, उसी के बाद नंबर-वन की कुर्सी न्यूजीलैंड के पास चली गई थी. लेकिन अब टीम इंडिया ने इसे फिर से हासिल कर लिया है. 🔝 India are back to the No.1 spot in the @MRFWorldwide ICC Men’s Test Team Rankings.#INDvNZ pic.twitter.com/TjI5W7eWmq

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







