
ICC Test Ranking: विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट के टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर, उस्मान ख्वाजा करियर की बेस्ट रैंकिंग पर
AajTak
ICC ने वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की. टेस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा. जबकि उस्माना ख्वाजा ने लंबी छलांग लगाई है...
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (30 मार्च) को वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है. टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है. यह दोनों टेस्ट के टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर पहुंच गए हैं.
जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने लंबी छलांग लगाई है. वह अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. उस्मान 6 पायदान की छलांग लगाते हुए टेस्ट की 7वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान दौर पर पिछले तीन टेस्ट में 2 शतक लगाए, जबकि दो बार नर्वस-90 का शिकार हुए हैं. इस तरह उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.
कोहली और रोहित को 1-1 पायदान का नुकसान
वहीं, करीब 28 महीनों से तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक नहीं लगा सके विराट कोहली एक पायदान फिसलकर टेस्ट में 10वीं रैंकिंग पर हैं. एक और नुकसान उन्हें टॉप-10 से बाहर कर देगा. जबकि रोहित शर्मा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ और वे 8वें नंबर पर आ गए हैं. अब उन पर भी टॉप-10 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. टेस्ट प्लेयर्स की रैंकिंग के टॉप-10 में यही दो भारतीय शामिल हैं.
टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में दो भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप-5 में मौजूद हैं. अश्विन दूसरे और बुमराह चौथे नंबर पर बरकरार हैं. गेंदबाजी रैंगिंक में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है.
Major changes in the latest @MRFWorldwide ICC Men’s Player Rankings for Tests and ODIs 👀 More ➡️ https://t.co/MsmAFEH2gG pic.twitter.com/5Cr3GbWccp

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












