
ICC Runner and Time Out Rules Changes: मैक्सवेल की पारी से सबक लेगी ICC? वर्ल्ड कप के बाद बदल सकते हैं टाइम आउट और रनर के नियम
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार (8 नवंबर) तक 40 मुकाबले हो चुके हैं. मगर इस दौरान दो ऐसे बड़े विवादास्पद नियम सामने आए हैं, जिन पर वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी विचार कर सकता है. इनमें से एक नियम में सुधार तो दूसरा वापस लागू हो सकता है. आइए जानते हैं इन नियमों और विवादों के बारे में.
ICC Runner and Time Out Rules Changes: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें हर दिन कुछ रोमांच देखने को मिलता है. किसी भी मैच में किसी भी बॉल पर क्या हो जाए यह कोई नहीं जानता. मगर इस खेल में रोमांच के बीच कई मौकों पर इसके नियमों पर भी सवाल उठते रहे हैं. पिछला वनडे वनडे वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड में खेला गया था.
इसके फाइनल में इंग्लैंड टीम ने मैच और फिर सुपर ओवर टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट नियम से न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब जीता था. तब इस नियम के काफी आलोचना हुई थी. इसके परिणामस्वरूप आईसीसी ने उसी साल इस नियम को ही हटा दिया था.
बाउंड्री काउंट के बाद मांकड़िंग समेत कई नियम बदले
इसके बाद IPL में रोमांचक मैचों के बीच भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को मांकड़िंग आउट किया था. इसके बाद फिर बहस शुरू हुई, तो आईसीसी ने यह शब्द ही हटा दिया और इस नियम में बदलाव करते हुए इसे रनआउट करार दिया. इसके साथ नोबॉल और सॉफ्ट सिग्नल समेत कई नियमों में बदलाव और सुधार किए गए.
मगर 2019 के बाद अब 2023 वर्ल्ड कप आ गया है और यह भारत की मेजबानी में रोमांचक मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल में भी एंट्री करने जा रहा है. तीन टीमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है. चौथी टीम न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से कोई एक हो सकती है. इन सबके बीच अब तक (8 नवंबर) हुए 40 मुकाबलों तक दो ऐसे विवाद हुए हैं, जिन्होंने आईसीसी को एक बार फिर दो बड़े नियमों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया होगा.
अब टाइम आउट और रनर के नियम पर छिड़ी बहस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







