
ICC Rankings: वर्ल्ड कप के बीच T20 रैंकिंग में फेरबदल, ये खिलाड़ी बना नंबर-1 ऑलराउंडर, कोहली-रोहित फिसले
AajTak
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस अब टी20 में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. स्टार बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को रैंकिग में नुकसान झेलना पड़ा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सुपर 8 स्टेज में पहुंच चुका है. सुपर आठ में कुल 8 टीमों ने जगह बनाई है. ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को रखा गया है. वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है. सुपर 8 का पहला मैच 19 जून को साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच होना है. वहीं भारतीय टीम 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी.
वर्ल्ड कप के बीच बुधवार (19 जून) को आईसीसी ने अपडेटेड टी20 रैंकिंग जारी की है. टी20 रैंकिंग में इस बार बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस अब टी20 क्रिकेट में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. स्टोइनिस के 231 रेटिंग अंक हो गए हैं. वहीं अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी अब चौथे नंबर (213 अंक) पर खिसक गए हैं. श्रीलंकाई कप्तान वानिंदु हसारंगा (222 अंक) अब दूसरे और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (218 अंक) तीसरे नंबर पर हैं.
In-form Aussie all-rounder cuts short Mohammad Nabi's reign at the top of the ICC Men's T20I All-rounder Rankings 👏#T20WorldCup | Details 👇https://t.co/DF9iusU0R7
सूर्या टॉप पर, कोहली-रोहित को नुकसान
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय धुरंधर सूर्यकुमार यादव 837 रेटिंग अंकों के साथ पहले, फिल साल्ट दूसरे, बाबर आजम तीसरे और मोहम्मद रिजवान चौथे नंबर पर हैं. उधर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड पांच पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन आठ पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वह एक स्थान गिरकर सातवें नंबर पर आ चुके हैं. स्टार बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी रैंकिग में नुकसान झेलना पड़ा है. कोहली और रोहित दो-दो पायदान गिरकर क्रमश: 50 और 51वें नंबर आ गए हैं. रिंकू सिंह भी दो स्थान गिरकर 37वें पायदान पर आ गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








