
ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के ये 5 रिकॉर्ड नहीं टूटेंगे इस बार भी, आखिर क्या है इनमें ऐसा? जानें सब कुछ...
AajTak
Unbreakable Records in Worldcup 2023: वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर ये वर्ल्ड कप 19 नवम्बर तक चलेगा, इस दौरान इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो संभवत: इस बार भी नहीं टूटेंगे. आइए आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं...
ICC ODI World Cup 2023 Unbreakble Records: वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है, जो 19 नवंबर तक चलेगा. इस बार इस वर्ल्ड कप में क्रिकेट के सूरमाओं की नजर होगी, जो शायद इस बार भी ना टूट पाएं. अगर ये रिकॉर्ड टूटते भी हैं तो खिलाड़ियों को एड़ी और चोटी को जोर लगाना होगा.
हालांकि क्रिकेट हमेशा से ही अनिश्चितओं का खेल कहा जाता है, ऐसे में अगर ये रिकॉर्ड टूटते हैं तो यह किसी अजूबे से कम नहीं होगा. हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही पांच से ज्यादा रिकॉर्ड के बारे में.
ग्लेन मैक्ग्रा: क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट 39 मैचों में 71 ग्लेन मैक्ग्रा ने लिए हैं. उनके बाद मुथैया मुरलीधरन (68), लसिथ मलिंगा (56), वसीम अकरम (55) हैं. इसके बाद मौजूदा समय में क्रिकेट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क हैं. स्टार्क ने 18 मैच खेलते हुए 49 विकेट लिए हैं. ऐसे में वो इस वर्ल्ड कप में 23 विकेट लेते ही हमवतन ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं. वैसे किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मिशेल स्टार्क के नाम हैं. उन्होंने 2019 के वर्ल्ड कप में 10 मैचों में कुल 27 विकेट हासिल किए थे.
सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर 1992 से लेकर 2011 के बीच कुल 6 वर्ल्ड कप खेले. इस दौरान उन्होंने 45 वनडे वर्ल्ड कप मैचों में उन्होंने 2278 रन बनाए. वर्तमान में अभी कोई भी क्रिकेटर इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं. विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 46.81 के एवरेज और 86.70 के स्ट्राइक रेट से 1030 रन बनाए हैं. सचिन के बाद रिकी पोंटिंग (1743), कुमार संगाकारा (1532) हैं, ब्रायन लारा (1225), एबी डिविलयर्स (1207) हैं. ऐसे में इस बार भी सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड भी सुरक्षित लग रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








