
ICC ODI World Cup 2023: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला भारत का वीजा, बाबर आजम की सांसें अटकी... PAK का मेगा प्लान चौपट!
AajTak
भारत में होने वाले क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) के लिए पाकिस्तान टीम को अभी तक वीजा नहीं मिला है. जिससे उसे अपने वर्ल्ड कप की तैयारियों के प्लान में बदलाव करना पड़ा है. आखिर पूरा माजरा क्या है, पढ़ें पूरी खबर...
Pakistan Team in World cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आगाज भारत में पांच अक्टूबर से होगा, वहीं 19 नवम्बर को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा. 29 सितंबर से वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच होंगे. टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड समेत कई टीमें टूर्नामेंट में फेवरेट हैं. वहीं भारत के पास 2011 के बाद फिर से एक बार वनडे वर्ल्ड कप अपने घर में जीतने का मौका है.
बहरहाल भारत आने वाली सभी टीमों के वीजा को मंजूरी मिल चुकी है. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिसका नेतृत्व बाबर आजम करेंगे, उसको अब तक वीजा की भारत सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिली है. इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दुबई जाकर खिलाड़ियों के साथ कैंप लगाने का प्लान रद्द हो गया है. यह वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है.
ESPN के मुताबिक, पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का प्लान था कि उनके सभी खिलाड़ी प्री-वर्ल्ड कप कैंप के लिए दुबई जाएंगे. जहां से वो सभी भारत के हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ेंगे. इसके लिए बाबर एंड कंपनी यूएई जाने और फिर वहां कुछ दिन बिताकर भारत आने वाले थे. लेकिन अब यह प्लान 'चौपट' हो गया है. दरअसल, अभी तक पाकिस्तान टीम के भारत आने के वीजा को हरी झंडी नहीं मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक सप्ताह पहले ही वीजा के लिए आवेदन किया था मगर अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है.
अब ये होगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्लान वीजा की मंजूदरी नहीं मिलने के चलते पाकिस्तानी क्रिकेट टीम लाहौर में ही रहकर 27 सितंबर को दुबई के उड़ान भरेगी. जहां से फिर 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए हैदराबाद (भारत) आ जाएगी. पाकिस्तानी मैनेजमेंट का मानना है कि समय सीमा के अंदर टीम को वीजा मिल जाएगा.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें
केवल पाकिस्तान को नहीं मिला वीजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








