
ICAI CA Result 2024: 11 जुलाई को घोषित होगा सीए फाइनल और इंटर का रिजल्ट, ये है चेक करने का तरीका
AajTak
ICAI ने सीए फाइनल और इंटर का परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस जारी कर सूचना दी है कि कैंडिडेट्स का रिजल्ट 11 जुलाई को घोषित किया जाएगा.
ICAI CA Final Result Date Out: सीए फाइनल एवं इंटर मई 2024 सेशन की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने ICAI CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम 2024 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, परिणाम 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों: icai.nic.in/caresult, icai.org, या icai.nic.in से पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
ICAI द्वारा सीए फाइनल और सीए इंटर के नतीजों के साथ ही साथ दोनों परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची (CA Toppers List 2024) भी जारी की जाएगी.
How to check ICAI 2024 रिजल्ट:
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult, icai.org, या icai.nic.in पर जाएं.स्टेप 2: अब सीए इंटरमीडिएट या सीए फाइनल परिणाम मई 2024 का टैब पर क्लिक करें.स्टेप 3: आपके सामने एक नया होमपेज खुलकर आएगा, जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.स्टेप 4: मांगी गई जरूरी डिटेल्स डालने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें.स्टेप 5: आपका सीए इंटरमीडिएट या सीए फाइनल मई 2024 का परिणाम स्क्रीन पर नजर आएगा.स्टेप 6: रिजल्ट को अच्छी तरह चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










