
Hyundai History: 2.99 लाख में पहली कार, फिर IPO भी दमदार...! दिलचस्प है कोरिया से आई 'हुंडई' की कहानी
AajTak
Hyundai History: नब्बे के दशक में जब हुंडई ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया था उस वक्त यहां मारुति सुजुकी, प्रीमियर, हिंदुस्तान मोटर्स, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियाँ थीं जिनका बाज़ार पर एकाधिकार था. लेकिन एक कार ने हुंडई को देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बना दिया. पढ़िए हुंडई की दिलचस्प कहानी.
"नई सोच, नई संभावनाएँ" अंग्रेजी में “न्यू थिंकिंग, न्यू पॉसिबिलिटीज़” अपने इसी स्लोगन के साथ साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में प्रवेश किया था. नब्बे के दशक में भारत में कारोबार की संभावनाएं तलाशते जब हुंडई ने इंडिया एंट्री का ऐलान किया उस वक्त यहां मारुति सुजुकी, प्रीमियर, हिंदुस्तान मोटर्स, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियाँ थीं जिनका बाज़ार पर एकाधिकार था. लेकिन देखते-देखते ये कंपनी भारतीयों के बीच ऐसी मशहूर हुई कि ये अब देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बन चुकी है.
नए मुल्क में किसी मेहमान की तरह एंट्री से लेकर नंबर दो तक का ये सफर हुंडई के लिए बहुत आसान नहीं था. हाल ही में कंपनी भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO लेकर आई है, जिसका साइज़ 3.3 बिलियन डॉलर (तकरीबन 27,870.16 करोड़ रुपये) है. सैंट्रो जैसी छोटी कार से तकरीबन 28 साल पहले भारत में अपना सफर शुरू करने वाली हुंडई की कहानी बेहद दिलचस्प है. आइए हुंडई के इतिहास पर एक नज़र डालते हैं कि वह अब इस मुकाम पर कैसे पहुँची.
वेलकम टू इंडिया:
नब्बे के दशक में जब हुंडई ने भारत में एंट्री की उस वक्त यहां पर देशी ब्रांड्स टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान मोटर्स का जलवा था. 6 मई 1996 को साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी ने हुंडई मोटर इंडिया के तौर पर एशिया के एक बड़े भू-भाग में अपने सफर की शुरुआत की. इसी दिन कंपनी ने तमिलनाडु में अपने पहले प्लांट की शुरुआत की. हुंडई के आने के महज एक साल पहले ही फोर्ड, ओपल और होंडा जैसी कंपनियों ने भारतीय सरज़मीं पर दस्तक दी थी.
लॉन्च की पहली कार:
भारत में आने से पहले ही हुंडई ने तगड़ी रिसर्च कर रखी थी और कंपनी इस बात से वाकिफ थी कि यदि उसे यहां के बाजार में सफल होना है तो आम लोगों के बीच लोकप्रिय होना जरूरी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हुंडई ने 23 सितंबर 1998 को अपनी पहली कार के तौर पर हुंडई सैंट्रो हैचबैक को लॉन्च किया था. बाजार में आते ही इस छोटी कार ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया और उस दौर में एक अदद मारुति कार का सपना देखने वाले भारतीयों के बीच एक नया विकल्प सामने आ गया था.छोटी कार ने बनाई बड़ी तस्वीर: 1998

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











