
Hyundai Exter और Tata Punch में हैं कन्फ्यूज तो पढ़ लें ये ख़बर! फटाफट चुन सकेंगे अपने बज़ट में बेस्ट SUV
AajTak
Exter में दिए जाने वाले सेफ़्टी फीचर्स को ही लेकर Hyundai सबसे बड़ा दांव खेल रही है. कंपनी का दावा है कि इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Tata Punch की बात करें तो ये देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है.
Hyundai Exter vs Tata Punch: स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल यानी कि SUV...! बॉडी स्टाइल एक जैसी लेकिन साइज के हिसाब से अलग-अलग नाम. फुल साइज, मिड-साइज, कॉम्पैक्ट और अब मिनी या माइक्रो कह लीजिए. भारत में एसयूवी के कई रूप देखने को मिल रहे हैं और सबसे तेजी से कॉम्पैक्ट और मिनी सेग्मेंट मशहूर हो रहा है. वजह जाहिर है, कम कीमत, बेहतर माइलेज और स्पोर्टी लुक सब कुछ एक साथ. इसी सेग्मेंट में हुंडई ने भी दस्तक देते हुए हाल ही में अपनी सबसे किफायती एसयूवी Hyundai Exter को लॉन्च किया है, इस सेग्मेंट में अब तक Tata Punch का जलवा था.
हालांकि, इस सेग्मेंट में निसान मैग्नाइट, रेनो किगर और हालिया लॉन्च मारुति फ्रोंक्स जैसे मॉडल पहले से ही मौजूद हैं. लेकिन प्राइस, फीचर्स और लुक के मामले में पहली बार टाटा पंच को सीधी टक्कर मिल रही है. ऐसे में बहुत से लोग हैं जिन्हें इन दोनों गाड़ियों के बीच सही चुनाव करने में मुश्किलें आ रही हैं. आज हम आपको अपने इस लेख में हुंडई एक्सटर और टाटा पंच के बीच एक कम्पैरिजन लेकर आए हैं, यहां पर इंफोग्रॉफिक्स की मदद से आपको इन कारों की डिटेल समझाने की कोशिश की जा रही है. तो आइये जानते हैं कि इन दोनों मॉडल में से कौन सी कार आपके बजट में सबसे बेहतर साबित होगी.
जेब पर कितना पड़ेगा बोझ:
सबसे पहले बात कर लेते हैं बजट की, यानी कि कीमत- Hyundai Exter को कंपनी ने कुल पांच वेरिएंट्स मे पेश किया है. जिसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.32 लाख रुपये तक जाती है. इसका CNG वेरिएंट दो ट्रिम में आता है, जिसकी कीमत 8.24 लाख रुपये और 8.97 लाख रुपये है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 7.97 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाता है.
टाटा पंच की बात करें तो ये केवल एक पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ चार वेरिएंट्स में आती है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 9.52 लाख रुपये के बीच है. अभी इसके CNG वेरिएंट को लॉन्च नहीं किया गया है, हालांकि कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो में इसके सीएनजी वेरिएंट को डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया था. वहीं इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू होकर 9.52 लाख रुपये तक जाती है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
लुक और डिज़ाइन:

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











