
HPMV, कोरोना, SARS, MERS, इबोला, Zika ही नहीं... इस धरती ने झेले हैं 10 करोड़ से अधिक वायरस, जानिए Viruses की हिस्ट्री
AajTak
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर की वायरोलॉजिस्ट सारा सॉयर कहती हैं- वायरस हमारी दुनिया में नहीं रहे हैं बल्कि हम वायरस की दुनिया में रह रहे हैं. उन्होंने हमें जीवनदान दिया हुआ है. पृथ्वी पर मौजूद कुल जीव-जंतुओं कीआबादी वायरस की संख्या की तुलना में कुछ भी नहीं है. किस्मत अच्छी है कि सभी वायरस हमें नुकसान नहीं पहुंचाते. क्योंकि वायरस बेहद चुनिंदा कोशिकाओं पर ही हमला करते हैं.
दुनिया अभी कोरोना महामारी की दर्दनाक और भयावह यादों से उबरी भी नहीं थी कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HPMV) नाम के एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है. चीन में HPMV वायरस के कारण हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. भारत में भी इस वायरस से संक्रमित कुछ मरीज मिले हैं, लेकिन राहत की बात है कि यह कोरोना जितना खतरनाक नहीं है. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस इंसान के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को HPMV ज्यादा प्रभावित करता है.
खांसी, बुखार, शरीर दर्द, गले में खराश, नाक बहना या नाक का जाम हो जाना इत्यादि HPMV के लक्षण हैं. ऐसे लक्षणों वाले व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आने से बचना, भीड़भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनना, साबुन से लगातार हाथ धोना, सैनिटाइजर का उपयोग करना इस वायरस से बचाव के सामान्य उपाय हैं. कोरोना और HPMV के अलावा पिछले एक दशक में दुनिया ने SARS, MERS, इबोला, Zika जैसे वायरसों का सामना किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस धरती ने 10 करोड़ से अधिक वायरसों को झेला है. आइए जानते हैं वायरस (विषाणु) की हिस्ट्री...
धरती पर जीव-जंतुओं से ज्यादा वायरस हैं
नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार धरती पर इस समय करोड़ों वायरस एक्टिव हैं. इनमें से कुछ ही वायरस ऐसे हैं, जो इंसान के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर की वायरोलॉजिस्ट सारा सॉयर कहती हैं, 'वायरस हमारी दुनिया में नहीं रहे हैं बल्कि हम वायरस की दुनिया में रह रहे हैं. उन्होंने हमें जीवनदान दिया हुआ है. पृथ्वी पर मौजूद कुल जीव-जंतुओं की आबादी वायरस की संख्या की तुलना में कुछ भी नहीं है. किस्मत अच्छी है कि सभी वायरस हमें नुकसान नहीं पहुंचाते. क्योंकि वायरस बेहद चुनिंदा कोशिकाओं (Cells) पर ही हमला करते हैं.'
यह भी पढ़ें: देश में फैल रहा HMPV वायरस, जान लें कितना खतरा और क्या हैं सरकार की तैयारियां?
यहां एक बात स्पष्ट होनी चाहिए कि वायरस अकेले जीवित नहीं रह सकते. उन्हें जिंदा रहने के लिए एक शरीर की आवश्कता होती है, जिसे विज्ञान की भाषा में होस्ट कहते हैं. शरीर से यह मतलब नहीं कि सिर्फ इंसानी शरीर, किसी भी जीव-जंतु में वायरस जीवित रह सकते हैं. यानी वायरस एक तरह के परजीवि होते हैं, जिसे अंग्रेजी में पैरासाइट कहते हैं. पैरासाइट का अर्थ होता है- जीवित रहने के लिए किसी दूसरे पर आश्रित होना. हर वायरस की अपनी प्रकृति होती है, कोई इंसानों को प्रभावित करता है तो कुछ जीव-जंतुओं के लिए हानिकारक हो सकते हैं. यह जरूरी नहीं है कि इंसानों को प्रभावित करने वाला वायरस जीव-जंतुओं के लिए भी हानिकारक हो. वैसे ही जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालने वाला वायरस जरूरी नहीं है कि इंसानों को भी उसी तरह प्रभावित करे.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







