
How to choose the right machine for weight: केबल, मशीन और फ्री वेट...वजन कम करने के लिए किससे करें एक्सरसाइज?
AajTak
मसल बनाना हो, स्टेबिलिटी बनानी हो या चोटों को रोकना चाहते हों, इसके लिए इन उपकरणों के बीच अंतर को समझने से आपको अपने वर्कआउट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने में मदद मिल सकती है.
How to choose the right machine for weight: वजन घटाने और शरीर को फिट रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन जब बात स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की आती है तो केबल, मशीन और फ्री वेट के बीच चुनाव करना मुश्किल हो सकता है. केबल, मशीन और फ्री वेट के बीच चुनाव करना मुश्किल हो सकता है. केबल, मशीन और फ्री वेट, ये तीनों फिटनेस प्रोग्राम का हिस्सा होते हैं जिन्हें लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुनते हैं. चाहें मसल बनाना हो, स्टेबिलिटी बनानी हो या चोटों को रोकना चाहते हों, इसके लिए इन उपकरणों के बीच अंतर को समझने से आपको अपने वर्कआउट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने में मदद मिल सकती है.
फिटनेस कंसल्टेंट पवन कुमार बहल ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, 'केबल, मशीन और फ्री वेट के बीच चुनाव का जवाब एक लाइन में नहीं है. हर एक की अपनी स्ट्रेंथ और लिमिटेशंस होती हैं और बेस्ट ऑप्शन आपके पर्सनल टार्गेट्स, फिटनेस के स्तर और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है.'
कैसे तय करें कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग रूटीन में कौन से उपकरण शामिल करने हैं केबल्स, मशीनें और फ्री वेट एक्सरसाइज के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के तीन अलग-अलग प्रकार हैं. केबल मशीन वेट ट्रेनिंग या फंक्शनल ट्रेनिंग में उपयोग किया जाता है. ये पूरे मूवमेंट के दौरान शरीर को लगातार खिंचाव प्रदान करती हैं. ये एक्सरसाइज मसल्स को ताकत देने वाला का एक प्रभावी तरीका है. केबल मशीनों में अधिकतम वजन को घटाया या बढ़ाया जा सकता है. जबकि फ्री वेट में वजन की तय सीमा होती है.
उपलब्ध उपकरण और स्थान फिटनेस मशीनें और उस जगह की पहुंच आपकी पसंद को प्रभावित कर सकती है. फ्री वेट के लिए अक्सर कम जगह की जरूरत होती है और ये घर पर ही कसरत करने में मददगार हो सकते हैं जबकि मशीनें और केबल आमतौर पर जिम में होती हैं.
स्पोर्ट्स स्पेसिफिक ट्रेनिंग आपने देखा होगा कि एथलीट्स की बॉडी कितनी फिट होती है. फ्री वेट अक्सर एथलीट्स पसंद करते हैं. इसलिए ऐसे लोग जो एथलीट्स जैसी बॉडी चाहते हैं वो केबल स्पोर्ट्स स्पेसिफिक ट्रेनिंग का चुनाव कर सकते हैं.
कोर इंगेजमेंट और स्टेबिलिटी फ्री वेट और केबल को अक्सर मशीनों की तुलना में अधिक कोर इंगेजमेंट और स्टेबिलिटी की जरूरत होती है जो उन्हें ओवरऑल एथेलीट बॉडी विकसित करने में मदद करता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











