
Honda Monkey: होंडा ने लॉन्च की 125 सीसी ये अनोखी बाइक, जानिए क्या है इसमें ख़ास
AajTak
Honda Monkey Lightning में कंपनी ने कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो कि इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले थोड़ा प्रीमियम बनाते हैं. इस बाइक में 5.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका वजन महज 104 किलोग्राम है.
जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत के अलावा अन्य विदेशी बाजारों में भी अपने वाहनों की बिक्री करता है. होंडा ने हाल ही में अपनी मशहूर बाइक Honda Monkey के नए लाइटनिंग एडिशन को थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया है. महज 125 सीसी की इस बाइक का लुक काफी अलग है, इसके नए एडिशन में कंपनी ने कई अपग्रेड दिए हैं, जिसमें नया पेंट स्कीम, कॉस्मेटिक बदलाव इत्यादि शामिल हैं. तो आइये जानते हैं कि आखिर इस बाइक में क्या है ख़ास-
मंकी लाइटनिंग एडिशन को कंपनी ने थोड़ा प्रीमियम बनाया है, जिसके कारण इसकी कीमत भी उंची है. थाईलैंड में इस बाइक को 108,900 भाट (तकरीबन 2.59 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है. इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 99,700 भाट (2.38 लाख रुपये) है. बहरहाल, कंपनी ने इस बाइक में कई अपग्रेड दिए हैं, जो कि इसकी कीमत में इजाफे की प्रमुख वजह हैं.
कैसी है Honda Monkey Lightning:
सबसे पहले बता दें कि, इस बाइक को ब्राइट येलो कलर के शेड के साथ ग्लॉसी फीनिश दिया गया है. इसके अलावा अप-साइड-डाउन (USD) फार्क, फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स, स्विंगआर्म और रियर शॉक ऑब्जर्वर पर भी येलो शेड देखने को मिलता है. बाइक में हेडलैंप, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्रेक और क्लच लिवर इत्यादि पर क्रोम का बखूबी प्रयोग किया गया है. जो कि इस बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:
इस बाइक में कंपनी ने 125cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 9.2 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि पिछले मॉडल में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था, लेकिन इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. और इसमें 5.6 लीटर की धारिता का फ्यूल टैंक दिया गया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











