
शादी के मंडप पर दूल्हे ने 'रहमान डकैत' वाले स्टेप से की एंट्री, बारातियों ने ऐसे दिया साथ, वीडियो वायरल
AajTak
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दूल्हे ने अपने शादी के दिन FA9LA स्टाइल में ग्रैंड एंट्री ली. वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ उसी कूल स्वैग में एंट्री करता दिखता है.
धुरंधर फिल्म की लोकप्रियता इन दिनों चरम पर है, फिल्म रिलीज़ हुए एक महीने से ज़्यादा समय हो चुका है, लेकिन अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स अभी भी लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी स्टेप्स वाली रील लगातार वायरल हो रही है. इसी बीच एक शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दूल्हे की एंट्री रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना के स्टाइल में होती दिखी. यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
दूल्हे की FA9LA एंट्री वायरल
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दूल्हे ने अपने शादी के दिन FA9LA स्टाइल में ग्रैंड एंट्री ली. वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ उसी कूल स्वैग में एंट्री करता दिखता है. सफेद शेरवानी, सनग्लासेज़ और बिल्कुल अक्षय खन्ना वाले कॉन्फिडेंस के साथ दूल्हे के मूव्स लोगों को चौंका रहे हैं.
'दूल्हा पीकर आया है क्या'
यह वीडियो अब तक 80 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट सेक्शन मजेदार रिएक्शनों से भरा पड़ा है.एक यूज़र ने लिखा-हमारे यहां तो बोल देंगे कि दूल्हा पीकर आया है.दूसरे ने कहा-VVIP एंट्री मारी है. बॉस, नेक्स्ट लेवल.एक ने मजाक किया-नाच ले भाई, कल से बीवी के इशारे पर ही नाचेगा.किसी ने लिखा कि लगता है प्रैक्टिस शादी से ज़्यादा डांस पर हुई है.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











