
Hindu Cricketer in Bangladesh Team: पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश में खेले 'हिंदू क्रिकेटर'... देखिए लिस्ट और उनका करियर
AajTak
पाकिस्तानी टीम में अब तक दो ही हिंदू क्रिकेटर अनिल दलपत और दानिश कनेरिया खेल सके हैं. अनिल रिश्ते में दानिश के चाचा हैं. मगर दूसरी ओर बांग्लादेश है, जो 1947 से पहले भारत का ही हिस्सा था. मगर बंटवारे में पाकिस्तान के साथ चला गया था और फिर 1971 में अलग देश बना. इस बांग्लादेशी टीम में पाकिस्तान से कई गुना ज्यादा हिंदू क्रिकेटर हैं.
Hindu Cricketer in Bangladesh Team: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. वो पाकिस्तान के लिए खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं. दानिश ने हमेशा ही सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान तक हिन्दू होने या धर्म को लेकर खराब बर्ताव होता था और उन्हें लगातार धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता था.
दानिश ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद का एक वीडियो शेयर कर एक बार फिर इसी तरह के आरोप लगाए और उन्होंने अपने पुराने जख्मों को हरा किया है. यह वीडियो 2014 का है, जिसमें शहजाद एक मैच के दौरान श्रीलंकाई दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान को इस्लाम अपनाने के लिए कहते हुए देखे गए. इस वीडियो में शहजाद ने दिलशान से कहा कि अगर वो इस्लाम अपना लेंगे तो वो "सीधे स्वर्ग" जा सकेंगे.
बांग्लादेश टीम में खेले 16 हिंदू क्रिकेटर
मगर इन सभी विवादों के बीच फैन्स को बता दें कि पाकिस्तानी टीम में अब तक दो ही हिंदू क्रिकेटर अनिल दलपत और दानिश कनेरिया खेल सके हैं. अनिल रिश्ते में दानिश के चाचा हैं. मगर दूसरी ओर बांग्लादेश है, जो 1947 से पहले भारत का ही हिस्सा था. मगर बंटवारे में पाकिस्तान के साथ चला गया था और फिर 1971 में अलग देश बना.
भारत का विजयरथ रोकने में बांग्लादेश भी नाकाम, कोहली के शानदार शतक से जीता मैच
ऐसे में चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान से कई गुना ज्यादा हिंदू क्रिकेटर तो बांग्लादेश टीम में खेले हैं. इन खिलाड़ियों की संख्या 17 है. ये प्लेयर आलोक कपाली, तापस बैश्य, धीमन घोष, सौम्य सरकार, लिटन दास, शुवागता होम, पिनाक घोष, रॉनी तालुकदार, जॉनी तालुकदार, बिकास रंजन दास (बाद में मुस्लिम बने) देबब्रत बरुआ, नारायण चंद्र, ताबोश घोष, सुमोन साहा, संजीत साहा, सुबाशिस रॉय और प्रीतम कुमार हैं. इनके अलावा एक हिंदू महिला क्रिकेटर दिशा बिस्वास भी क्रिकेट खेल रही हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








