
Hijab Controversy और गजबा-ए-हिंद पर क्या बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
AajTak
हिजाब का मुद्दा चुनावों के लिए एक राजनीतिक प्रयोग है. जिसका असर 10 मार्च को पता चलेगा. लेकिन इस मुद्दे पर हो रही राजनीति का असर तुरंत झेलना पड़ रहा है. देश के अलग-अलग इलाके हिजाब के नाम पर दहक रहे हैं. लोग गुस्से में उबल रहे हैं और ये एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. फिलहाल हाईकोर्ट ने इस मामले पर कोई फैसला नहीं सुनाया पर हिजाब पर अंतरिम आदेश दिया है. अब इस मामले पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आजतक से खास बातचीत में हिजाब विवाद पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा है कि यह कोई विवाद नहीं है, बल्कि मुस्लिम युवतियों को उनके घरों की चार दीवारों में धकेलने की एक जान-बूझकर की गई साजिश है. देखिए ये पूरी बातचीत.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










