
Heath Streak Death: नहीं रहे क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक, वाइफ ने शेयर किया इमोेशनल पोस्ट, 10 दिन पहले फैली थी निधन की अफवाह
AajTak
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है. स्ट्रीक की पत्नी नडीन ने इस दिग्गज खिलाड़ी के निधन की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी.
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक अब इस दुनिया में नहीं रहे. कैंसर की बीमारी से जूझने वाले स्ट्रीक का 3 सितंबर (रविवार) को निधन हुआ. स्ट्रीक की पत्नी नडीन ने इस दिग्गज खिलाड़ी के निधन की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी. बीते 23 अगस्त को 49 साल के हीथ स्ट्रीक के मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन तब वह अफवाह साबित हुई थी.
नडीन स्ट्रीक ने लिखा, 'आज भगवान (3 सितंबर) मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को उनके घर से परियों के पास ले गए, जहां वह अपने अंतिम दिन परिवार और निकटतम प्रियजनों के साथ बिताना चाहते थे. वह प्रेम और शांति से सराबोर थे और अकेले घर से बाहर नहीं जाते थे. हमारी आत्माएं अनंत काल के लिए एक हो गई हैं, सट्रीकी. जब तक मैं तुम्हें फिर से पकड़ नहीं लेता.'
हीथ स्ट्रीक के नाम हैं कई रिकॉर्ड हीथ स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी कायम हैं. स्ट्रीक आज भी जिम्बाब्वे के एकमात्र गेंदबाज के रूप में शुमार हैं, जिनके नाम 100 से अधिक टेस्ट विकेट और 200 से अधिक वनडे विकेट रहे. उन्होंने 2000 के दशक में जिम्बाब्वे की कप्तानी की थी, उस कठिन दौर में बोर्ड और टीम के बीच संबंध खराब होने के कारण कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से हट गए थे.
स्ट्रीक ने 1993 से 2005 के बीच 65 टेस्ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया, टेस्ट में 1990 रन और 216 विकेट और वनडे में 2943 रन और 239 विकेट हासिल किए. बोर्ड के साथ 2004 में टकराव के बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया. 2005 में 31 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
हेनरी ओलंगा ने फैलाई थी अफवाह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








