
Heart Attack Signs: हार्ट अटैक झेलने वाले लोगों ने बताया, खतरे से पहले शरीर देता है ये संकेत
AajTak
हार्ट अटैक अचानक आता है लेकिन आपका दिल काफी पहले से इसके संकेत देने लगता है. दिल का दौरा पड़ने की शुरुआत अक्सर कई लक्षणों के साथ होती है. इस स्थिति में कुछ लोगों को कॉमन सिम्पटम्स नजर आते हैं जबकि कई बार कुछ लोगों को अलग-अलग लक्षण भी महसूस होते हैं. सीने में दर्द, जकड़न, कंधों में दर्द, थकान, नींद में दिक्कत, दिल की धड़कन तेज होना हार्ट अटैक के संकेत हैं जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
भारत में पिछले कुछ सालों में हार्ट डिसीस और हार्ट अटैक के मामलों में काफी तेजी आई है. आजकल 20 से 25 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. यह बीमारी एक साइलेंट किलर बनती जा रही है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हार्ट अटैक के मामले इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं.
आजकल के दौर की व्यस्त जीवनशैली की वजह से अनियमित खानपान, जंक फूड का सेवन, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रही हैं. इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल (cholesterol), डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर(उच्च रक्तचाप), मोटापा (ओबेसिटी), धूम्रपान (स्मोकिंग) और तनाव (स्ट्रेस) जैसी बीमारियां भी हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाती हैं.
हार्ट अटैक से बचने के लिए उसके संकेतों को जानना जरूरी है. अचानक हार्ट अटैक आने की वजह क्या है और इससे पहले आपका शरीर क्या संकेत देता है, यह सबकुछ इस आर्टिकल में हम आपको हार्ट अटैक का सामना कर चुके लोगों की जुबानी ही बता रहे हैं.
लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं हार्ट अटैक के लक्षण
65 वर्षीय जैन मैरी ब्राउन के लिए, जो पूरी तरह स्वस्थ थीं, उनके लिए 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ना एक दूर की बात थी. उनका कोलेस्ट्रॉल बिलकुल परफेक्ट था. वो खुद बताती हैं, ''एक दिन मैं सुबह सोकर उठी और मैंने महसूस किया कि मुझे सीने में जलन हो रही है जिसकी वजह मुझे समझ नहीं आ रही है. यह दर्द मेरे गले के नीचे भोजन की नली में हो रहा था.''
वो कहती हैं, ''मुझे ऐसा दर्द महसूस हो रहा था जैसे कोई मेरे गले के नीचे कोक की बोतल डालने की कोशिश कर रहा हो.''

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












