
Happy Birthday Hardik Pandya: 2 साल के बेटे से मिला अनमोल बर्थडे गिफ्ट, भावुक हुए हार्दिक पंड्या, VIDEO
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज (11 अक्टूबर) अपना 29वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उन्हें अपने परिवार की याद सता रही है, खासकर बेटे अगस्त्या की. हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर बेटे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अगस्त्या उन्हें गिफ्ट देते हुए दिख रहे हैं. हार्दिक ने इसे बेस्ट गिफ्ट बताया...
Happy Birthday Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज (11 अक्टूबर) 29 साल के हो गए हैं. हार्दिक के इस बर्थडे को उनके बेटे अगस्त्या ने और भी खास बना दिया है. दो साल के अगस्त्या ने पिता को एक ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसे हार्दिक कभी नहीं भूलेंगे. यह बात उन्होंने खुद कही है.
दरअसल, हार्दिक पंड्या इन दिनों मिशन टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हैं. उनकी फैमिली साथ नहीं है. यही वजह है कि हार्दिक को अपनी पत्नी और बेटे की याद सता रही है. हार्दिक ने पहले पत्नी के लिए एक पोस्ट शेयर की थी. अब बेटे के लिए एक वीडियो शेयर किया है.
हार्दिक ने शेयर किया अगस्त्या का वीडियो
हार्दिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अगस्त्या उन्हें एक बल्ला देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे बर्थडे पर मुझे मेरे बेटे की थोड़ी ज्यादा ही याद सता रही है. अब तक मिले गिफ्ट में ये बेस्ट है.' इस पोस्ट पर हार्दिक की पत्नी नताशा ने भी कमेंट किया है और दिल वाली इमोजी बनाई है.
हार्दिक पंड्या का अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
11 टेस्ट - 532 रन - 17 विकेट 66 वनडे - 1386 रन - 63 विकेट 73 टी20 इंटरनेशनल - 989 रन - 54 विकेट

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












