
Happy birthday Dinesh Karthik: कार्तिक का 'दुश्मन' है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, प्रेग्नेंट वाइफ से की थी शादी
AajTak
कार्तिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे. तमिलनाडु के ही उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ उनका विवाद जगजाहिर है. इस विवाद का जड़ हैं दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता.
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. कार्तिक आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में जुलाई 2019 में खेले थे. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में कार्तिक कुछ खास नहीं कर सके थे. वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. कार्तिक का टीम इंडिया में अब जगह बना पाना बेहद मुश्किल है. कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले. उन्होंने टेस्ट में 1025, वनडे में 1752 और टी20आई में 399 रन बनाए हैं. कार्तिक की निदहास ट्रॉफी की उस पारी को कौन भूल सकता है जब उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया था. कार्तिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे. तमिलनाडु के ही उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ उनका विवाद जगजाहिर है. इस विवाद का जड़ हैं दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता. खबरें थी कि मुरली विजय ने कार्तिक को धोखा देकर उनकी गर्भवती वाइफ से शादी की थी.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












