
Happy Birthday Ashish Nehra: ...जब डरबन के मैदान पर 'नेहरा जी' ने बरपाया कहर, ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए अंग्रेज
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. नेहरा ने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैड के खिलाफ आशीष नेहरा की कातिलाना गेंदबाजी आज भी भारतीय फैन्स के जेहन में है.
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज (29 अप्रैल) 44 साल के हो गए. आशीष नेहरा का करियर इंजरी से प्रभावित रहा और वह टीम इंडिया के लिए नियमित रूप से नहीं खेल पाए. इन सबके बावजूद आशीष नेहरा ने अपने करियर में कुछ यादगार परफॉर्मेंस दिए. 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैड के खिलाफ आशीष नेहरा की कातिलाना गेंदबाजी आज भी भारतीय फैन्स के जेहन में है.
डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए उस मुकाबले में 'नेहरा जी' ने अपनी स्विंग और रफ्तार भरी गेंदों से अंग्रेज बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया था. उस मुकाबले में नेहरा की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें उल्टियां भी हुई थीं. ऐसे में एनर्जी जुटाने के लिए नेहरा ने केला खाकर मैदान पर एंट्री ली. उसके बाद तो नेहरा ने ऐसा करिश्मा किया कि ताश के पत्तों की तरह इंग्लिश पारी ढह गई.
सचिन-द्रविड़ ने भारत के लिए जड़ी फिफ्टी
भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग (23) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया का मोमेंटम बिगड़ गया और उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. नतीजतन भारतीय टीम पूरे 50 ओवर्स खेलकर नौ विकेट पर 250 रन ही बना सकी.
विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 62 रन और सचिन तेंदुलकर ने 50 रनों की पारी खेली. इसके अलावा युवराज सिंह (42) और दिनेश मोंगिया (32) के बल्ले से भी उपयोगी रन निकले थे. इंग्लिश टीम की ओर से एंडी कैडिक ने सबसे ज्यादा तीन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने दो विकेट अपने नाम किए.
नेहरा का रिकॉर्ड अब भी कायम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








