
Hanuma Vihari Story: फ्रैक्चर के बाद बाएं हाथ से खेले, ऐतिहासिक सिडनी टेस्ट में अंगद की तरह पैर जमाए... छोटे से करियर में हनुमा विहारी की है बड़ी छाप
AajTak
Hanuma Vihari Profile: हनुमा विहारी भले ही इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन वो अपने छोटे से क्रिकेट करियर में बड़ी छाप छोड़ चुके हैं. हनुमा ने कई बड़े मौकों पर विकट परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए हनुमा के करियर से जुड़े ऐसे ही 2 खास किस्सों के बारे में आपको बताते हैं.
Hanuma Vihari Profile Story in Hindi: हनुमा विहारी, संकट में काम आने वाला खिलाड़ी. मतलब जहां मैच फंस जाए तो वहां वो खड़ा हो जाता है. हनुमा ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 टेस्ट मैच खेले हो, लेकिन उन्होंने साल 2021 में सिडनी टेस्ट में जो कुछ किया वो पारी इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज रहेगी, उस पारी में उन्होंने जो 'डिफेंस मैकेनिज्म दिखाया. उसे क्रिकेट की आने वाली पीढ़ियां भी बड़े चाव से देखेंगी.
विहारी को आज भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में खेली गई साहसिक पारी के लिए याद किया जाता है. उस मैच में हनुमा विहारी ने अंगद की तरह अपना पैर जमाकर मैच बचाया था. उसके बाद ही भारत ने गाबा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी. वहीं एक रणजी मैच में तो वो फ्रैक्चर हाथ होने के बाद भी मैदान पर उतर आए थे.
पहले बात सिडनी टेस्ट की, उस मैच में हनुमा ने चोटिल होने के बावजूद अंगद की तरह पिच पर पैर जमाए. हनुमा ने 161 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली थी. कोई सोच भी नहीं सकता है कि 23 रनों की पारी भी महान हो सकती है..? पर वो 23 रनों की पारी किसी भी लिहाज से शतक से कम नहीं थी. हनुमा की पारी की बदौलत मैच ड्रॉ हुआ, जबकि भारतीय टीम एक समय हारने की स्थिति में थी
उस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 407 रनों टारगेट दिया था. हनुमा इस मैच में दूसरी पारी में हैमस्ट्रिंग चोट के साथ बल्लेबाजी करने आए थे. मैच में तब रविचंद्रन अश्विन ने भी हनुमा का खूब साथ दिया था. भारतीय पारी 334/5 पर रुकी और मैच ड्रॉ हुआ. अश्विन ने भी 128 गेंदों का सामना किया था और 39 रन बनाए थे. एक समय टीम इंडिया के 5 विकेट 272 रन पर ही गिर गए थे.
भारतीय टीम की पारी के दौरान कंगारू गेंदबाज लगातार एक तरफ से बाउंसर फेंकते रहे, कई बार हनुमा चोटिल भी हुए. पर उनके खेलने का जज्बा कायम रहा. भारतीय टीम ने तब उस मैच में 334 रन बनाने के लिए 131 ओवर्स का सामना किया और मैच बचा लिया.
वैसे उस ऐतिहासिक सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन की सुबह अश्विन भी दर्द के कारण फर्श पर रेंग रहे थे और उठने या झुकने में असमर्थ थे. उनकी पत्नी प्रीति नारायणन ने यह बात तब मैच के बाद बताई थी. उस मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 97, चेतेश्वर पुजारा ने 77 और रोहित शर्मा ने 52 रनों की पारी खली थी. बाद में भारत ने यह टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








