)
HAL की बड़ी तैयारी, इंडियन आर्म्ड फोर्स को सौंपेगी 156 अपग्रेडेड प्रचंड हेलीकॉप्टर; इस साल तक होगी डिलीवरी
Zee News
HAL 156 LCH Helicopter India: इंडियन एयरफोर्स और आर्मी को जल्द ही 156 नए लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिलने वाले हैं. ये बेहद एडवांस और नए डिफेंस सिस्टम से लैस रहने वाले हैं. हालांकि, इनकी पूरी डिलीवरी अगले कुछ सालों में ही पूरी हो पाएगी.
HAL 156 LCH Helicopter India: भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत में बड़ा इजाफा होने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL अगले कुछ सालों में, भारतीय सेना को 156 एडवांस स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपने वाला है. जोकि पुराने प्रचंड हेलीकॉप्टर का अपडेटेड वर्जन रहने वाला है. यह एक ऐसा कदम है, जो भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा और देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करेगा.
More Related News
