
H-1B वीज़ा पर अमेरिका का ₹88 लाख का नया नियम, भारतीयों पर असर
AajTak
अमेरिका में 21 सितंबर से H-1B वीज़ा को लेकर नए नियम लागू हो गए हैं. अब इस वीज़ा के लिए आवेदन करने पर $100,000 यानी ₹88,00,000 की फीस देनी होगी, जो पहले के मुकाबले 20 गुना ज्यादा है. यह फीस सिर्फ नए आवेदकों पर लागू होगी। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा, क्योंकि हर साल सबसे ज्यादा H-1B वीज़ा भारतीयों को ही जारी होते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











