
तेल के खेल में पुतिन को पटाने में लगा पाकिस्तान, लगाई डील की गुहार!
AajTak
पाकिस्तान ने रूस के साथ तेल समझौते के लिए बातचीत शुरू कर दी है. वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने रूस के साथ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है. रूस ने पाकिस्तान में रिफाइनरी अपग्रेड करने पर भी चर्चा की है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने की शुरुआत में (4-5 दिसंबर को) भारत के ऐतिहासिक दौरे पर आए थे जिससे दोनों देशों का रिश्ता और मजबूत हुआ है. इस दौरे से अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच भी भारत-रूस का ऊर्जा सहयोग मजबूत हुआ है. भारत ने रूस का सस्ता तेल खरीदना जारी रखा है और रूस अब भी भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है.
पुतिन के भारत से लौटने के कुछ दिनों बाद ही अब पाकिस्तान रूस के पास एक मांग लेकर पहुंच गया है. पाकिस्तान चाहता है कि रूस उसके साथ एक तेल समझौता करे और इसी संबंध में उसने रूस के साथ बातचीत शुरू कर दी है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने यह जानकारी रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी RIA से बातचीत में दी है. मंगलवार को प्रकाशित इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रूस के साथ किसी भी डील से पाकिस्तान को खुशी होगी.
उन्होंने ऊर्जा के अन्वेषण, उत्पादन और रिफाइनिंग में दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग के सवाल पर कहा, 'ये सभी क्षेत्र रूस की ताकत हैं. अगर रूस इस क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ किसी समझौते पर सहमत होता है तो हमें बेहद खुशी होगी. फिलहाल इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के ऊर्जा मंत्रालयों के बीच चर्चा चल रही है.'
रूस के ऊर्जा मंत्री सर्गेई सीविलेव ने नवंबर में कहा था कि रूस ने पाकिस्तान में एक रिफाइनरी को अपग्रेड करने को लेकर भी चर्चा की है. बताया जा रहा है कि रूस की कंपनियां पाकिस्तानी रिफाइनरी को अपग्रेड करने का काम कर सकती हैं. हालांकि, पाकिस्तान की बदहाल आर्थिक स्थिति और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह दूर की कौड़ी लगती है.
हाल के सालों में पाकिस्तान ने रूस के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने की कोशिश की है. फरवरी 2022 में यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद से भारत और चीन जैसे देश रूस से भरपूर मात्रा में तेल आयात कर रहे हैं. रूस भारत को रियायती दरों पर तेल बेच रहा है जिससे यहां की रिफाइनरियों ने भारी मुनाफा कमाया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







