
US: MIT के प्रोफेसर की घर पर गोली मारकर हत्या, फिजिक्स रिसर्च में है बड़ा योगदान
AajTak
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में MIT के प्रोफेसर और प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के डायरेक्टर नूनो एफ. जी. लौरिरो की ब्रुकलाइन स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक न तो किसी संदिग्ध और न ही हत्या के मकसद का खुलासा हुआ है.
अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक प्रोफेसर की मैसाचुसेट्स के ब्रुकलाइन में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान नूनो एफ. जी. लौरिरो (47) के रूप में हुई है, जो एमआईटी के प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के डायरेक्टर और पुर्तगाल के रहने वाले MIT के मौजूदा फैकल्टी मेंबर थे.
नॉरफोक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस के मुताबिक, ब्रुकलाइन पुलिस को सोमवार देर रात एक प्राइवेट घर में एक ऐसे आदमी के बारे में रिपोर्ट मिली जिसे गोली लगी थी. लौरिरो को एक लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस ने मंगलवार को कन्फर्म किया कि लुइरेरो को दिन में पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था.
फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मकसद के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है. CBS न्यूज़ ने रिपोर्ट किया कि सोमवार शाम को एक पड़ोसी ने तीन तेज़ आवाज़ें सुनीं और सोचा कि बिल्डिंग में कोई दरवाज़ा पीट रहा है.
MIT ने की मौत की पुष्टि...
एमआईटी के ऑफिस ने लौरिरो की पहचान की पुष्टि की और बताया है कि वह इंस्टीट्यूट में सीनियर एकेडमिक और लीडरशिप पदों पर थे. वह न्यूक्लियर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे और MIT के प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के डायरेक्टर भी थे.
MIT की वेबसाइट पर जारी एक बयान में MIT की प्रवक्ता सारा मैकडॉनेल ने कहा, "दुख की बात है कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि प्रोफेसर नूनो लौरिरो, जिनकी आज सुबह मौत हो गई, वह MIT के मौजूदा फैकल्टी मेंबर थे."

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








