
PM मोदी जॉर्डन-इथियोपिया के बाद ओमान पहुंचे, समझें- इन तीन देशों की यात्रा के क्या मायने
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त तीन देशों के दौरे पर है. पीएम मोदी कुल चार दिनों में तीन देशों की यात्रा कर रहे है. वह जॉर्डन और इथियोपिया के बाद आज ओमान पहुंच गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान इन तीन देशों के दौरे पर हैं. वह जॉर्डन और इथियोपिया का दौरा कर चुके हैं. अब वह अपने दौरे के आखिरी चरण के तहत ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गए हैं.
पीएम मोदी ने इथियोपिया दौरे के आखरी दिन वहां की संसद के साझा सत्र को संबोधित किया. ये दुनिया की 18वीं संसद थी, जहां उन्होंने भाषण दिया. उन्होंने अपने संबोधन से इथियोपिया के लोगों के दिलों को छू लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इथियोपिया "शेरों की भूमि" है. उनकी जन्मभूमि गुजरात भी शेरों का घर है, इसलिए उन्हें यहां घर जैसा लग रहा है.
उन्होंने इथियोपिया की संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा. ये भाषण भारत-इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और ग्लोबल साउथ में सहयोग पर केंद्रित था. इस ऐतिहासिक स्पीच के दौरान कई बार इथियोपिया के सांसद सम्मान में खड़े हो गए और तालियां बजाईं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह इथियोपिया यात्रा यादगार रही. दो दोनों का दौरा पूरा कर जब प्रधानमंत्री मोदी को ओमान रवाना होना था, तब इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद अपनी कार से उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट तक आए. यही नहीं, एयरपोर्ट पर गले मिलकर उन्हें विदा किया.
प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के सबसे बड़े सम्मान- ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया गया. अब तक कुल 28 देश प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दे चुके हैं.
आपको बता दें कि इथियोपिया उन पहले कुछ देशों में शामिल था, जिसने पहलगाम के आतंकी हमले की निंदा की थी और भारत के साथ एकजुटता का संदेश दिया था. आज जब प्रधानमंत्री मोदी ने वहां की संसद का संबोधन किया तो धन्यवाद देते हुए आतंकवाद के खिलाफ बड़ा संदेश भी दिया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








