
क्या है प्रोग्रेसिव अलायंस, जिसकी बैठक के लिए राहुल गांधी जर्मनी पहुंचे, क्यों भारत से 2 ही दल इसके सदस्य?
AajTak
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शीतकालीन सत्र के दौरान जर्मनी दौरे पर हैं. इसे लेकर काफी बहसाबहसी भी हो रही है. अब इसपर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहा कि वे प्रोग्रेसिव अलायंस के बुलावे पर बाहर गए हैं. 117 पार्टियों वाला ये गठबंधन एक ग्लोबल मंच है, जिससे कई थिंक टैंक और एनजीओ भी जुड़े हैं.
संसद के शीतकालीन सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर चले गए. इसे लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने कहा कि वे घूमने के लिए जर्मनी नहीं गए, बल्कि दुनियाभर की पार्टियों के एक संगठन के आमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं. प्रोग्रेसिव एलायंस नाम से इस ग्लोबल नेटवर्क में मुख्यधारा दलों के अलावा थिंक टैंक और एनजीओ भी शामिल हैं.
यहां कई सवाल आते हैं - क्या है यह नेटवर्क और किस विचारधारा पर काम करता है? - इसका मकसद क्या है? - भारत से इसमें कौन से दल शामिल हैं? - क्या इसे लेकर कभी, कोई विवाद भी रहा?
प्रोग्रेसिव अलायंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं तो वहां संक्षिप्त जानकारी मिलती है. इसके मुताबिक, यह अलायंस अलग-अलग देशों के प्रगतिशील, समाजवादी और मजदूर दलों का इंटरनेशनल ग्रुप है. इसके साथ कई थिंक टैंक, फाउंडेशन और इंटरनेशनल एनजीओ भी जुड़े हुए हैं. जर्मनी के लाइपजिग शहर में इसका हेडक्वार्टर है.
यह मंच दुनिया भर के नेताओं और राजनीतिक संगठनों को जोड़ता है ताकि ग्लोबल समस्याओं पर मिलकर सोचा जा सके और काम किया जा सके. साथ ही जैसा कि वेबसाइट कहती है, अलायंस क्षेत्रीय नेटवर्किंग बनाने और इंटरनेशनल कैंपेन को आगे ले जाने पर फोकस करता है.
फ्रीडम, जस्टिस और सॉलिडेरिटी- ये तीन चीजें प्रोग्रेसिव अलायंस का मूल मंत्र हैं. साथ ही अंग्रेजी में लिखा है- वी आर प्रोग्रेसिव, जो एक तरह से अपनी सोच का डिक्लेरेशन है.
क्या किसी खास विचारधारा पर केंद्रित है दल

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








