
'यहूदी नहीं तो अमेरिका का वजूद भी नहीं...', US को लेकर ऐसा क्यों बोले इजरायली PM नेतन्याहू
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान हुए हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पश्चिमी देशों से एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में यहूदी समुदाय को मिटाने की कोशिशें हो रही हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान हुए हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पश्चिमी देशों से यहूदी समुदाय की सुरक्षा को लेकर कड़ी और स्पष्ट अपील की है. नेतन्याहू ने कहा है कि दुनियाभर में यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है और एंटीसेमिटिज्म एक बार फिर खतरनाक रूप ले रहा है. उन्होंने कहा कि अगर यहूदी नहीं होते तो अमेरिका का अस्तित्व नहीं होता.
एक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि यह केवल यहूदी समुदाय की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पूरी सभ्यता की रक्षा की लड़ाई है. उन्होंने यहूदी इतिहास का जिक्र करते हुए मक्काबियों के संघर्ष को याद किया और कहा कि जैसे उस दौर में यहूदियों के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की गई थी, वैसे ही आज भी यहूदी समुदाय को खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हमास नेता ने सिडनी हमले के लिए नेतन्याहू को ठहराया जिम्मेदार, बोले- यह आतंकी कृत्य नहीं, और होंगे हमले
नेतन्याहू ने कहा, "हम आज वही लड़ाई लड़ रहे हैं जो मक्काबियों ने लड़ी थी. वे यहूदी लोगों और यहूदी आस्था के अस्तित्व के लिए लड़े थे. अगर वे असफल हो जाते, तो न यहूदी धर्म होता और न ही जूडियो-क्रिश्चियन सभ्यता का अस्तित्व होता. कोई हकाबे नहीं होता. कोई अमेरिका नहीं होता. आजादी की सभ्यता नहीं होती." उन्होंने यह भी कहा कि आज की स्वतंत्रता, साझा मूल्य और परंपराएं उसी विरासत का परिणाम हैं.
मकाबीज का मतलब मुख्य रूप से यहूदी विद्रोही योद्धाओं के एक पुजारी परिवार से है, जिन्होंने दूसरी सदी में सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ एक सफल विद्रोह का नेतृत्व किया था.
पश्चिमी देशों से एंटीसेमिटिज्म से लड़ने की अपील

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








