
इथियोपिया में PM मोदी के सम्मान में गूंजा 'वंदे मातरम्', प्रधानमंत्री ने हाथ उठाकर बजाई तालियां- VIDEO
AajTak
इथियोपिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर बताया कि प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा आयोजित डिनर में इथियोपियाई गायकों ने 'वंदे मातरम्' का गायन किया. 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के बीच इस गीत का गाया जाना भारत–इथियोपिया संबंधों की गहराई को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय ऐतिहासिक इथियोपिया दौरे के दौरान भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की गूंज सुनाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित आधिकारिक डिनर के दौरान इथियोपियाई गायकों ने 'वंदे मातरम्' का भावपूर्ण गायन किया.
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित कल के भव्य डिनर में इथियोपियाई गायकों द्वारा 'वंदे मातरम्' का शानदार गायन किया गया. यह पल बेहद भावुक करने वाला था, खासकर ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने को याद कर रहे हैं." यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारत में भी इसे गर्व के क्षण के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी को इथियोपिया ने 'ग्रेट ऑनर' अवॉर्ड से नवाजा, अब तक 28 देशों से मिले उच्च नागरिक सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह एक दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. इस दौरान भारत और इथियोपिया ने अपने रिश्तों को 'रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा दिया, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को नई गति मिली है.
पीएम मोदी को 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' सम्मान
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' भी प्रदान किया गया, जो उन्हें मिलने वाला 28वां अंतरराष्ट्रीय राजकीय सम्मान है. दोनों देशों के बीच कस्टम्स सहयोग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, यूएन शांति मिशन प्रशिक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहयोग समेत आठ अहम समझौते भी हुए.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








