
भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस गया था बॉन्डी बीच का शूटर, ली थी मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग: रिपोर्ट्स
AajTak
सिडनी में 15 निहत्थे नागरिकों को मारने वाले बॉन्डी बीच के आतंकी साजिद और नवीद अकरम इस्लामी संगठनों से मिलिट्री-स्टाइल ट्रेनिंग लेने के लिए फिलीपींस गए थे. फिलीपींस के इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार साजिद के पास भारतीय पासपोर्ट था. जबकि उसके बेटे नवीद ने ऑस्ट्रेलियाई दस्तावेजों का इस्तेमाल किया.
सिडनी के बॉन्डी बीच पर फायरिंग करने वाले आतंकी पिछले महीने फिलीपींस की यात्रा पर गए थे. इस दौरान ये दोनों आतंकी कट्टरपंथी इस्लामी मौलानाओं से मिले थे. ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन्हें वहां मिलिट्री ट्रेनिंग मिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों में से एक ने फिलीपींस जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था.
साजिद अकरम (50) और उसके बेटे नवीद अकरम (24) ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का मना रहे यहूदियों को निशाना बनाया. इन दोनों आतंकियों की फायरिंग में 15 लोगों की मौत हो गई, इनमें एक 10 साल की लड़की और एक 87 साल का आदमी शामिल था.
बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में फिलीपींस की राजधानी मनीला में अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि, "उन्होंने 1 से 28 नवंबर के बीच फिलीपींस) की यात्रा की, ऐसी खबरें थीं कि वे 'मिलिट्री-स्टाइल ट्रेनिंग' लेने गए थे."
भारत के 'पासपोर्ट' पर फिलीपींस की यात्रा
BBC की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि "साजिद अकरम 50 साल के थे और भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे थे और उनका बेटा नवीद जो 24 साल का है ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था."
ब्लूमबर्ग न्यूज एजेंसी ने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि साजिद अकरम पिछले महीने भारतीय पासपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया से फिलीपींस गया था. रॉयटर्स ने भी अधिकारियों के हवाले से बताया कि "पिता भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे था, जबकि बेटा ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट पर था."

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







