
जेल के बाहर धरना पड़ा भारी... इमरान खान की बहनों के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट में केस दर्ज
AajTak
पाकिस्तान पुलिस ने अदियाला जेल के बाहर धरना प्रदर्शन के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा खान और नूरीन नियाज़ी समेत PTI नेताओं और समर्थकों पर आतंकवाद कानून के तहत केस दर्ज किया है.
पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए अडियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी तेज होती जा रही है. हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र हो सकता है. इस बीच इमरान खान के बेटे जनवरी में पाकिस्तान आने की तैयारी कर रहे हैं और उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा खान भी इमरान खान के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं.
रावलपिंडी की अडियाला जेल के बाहर इमरान खान की तीनों बहनें और उनके समर्थक लगातार डटे हुए हैं. आरोप है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के आदेश पर जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर केमिकल मिले पानी की बौछारें की जा रही हैं.
इसके बावजूद इमरान खान की बहनें और समर्थक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. हर दिन इमरान खान की आज़ादी के लिए आंदोलन तेज होता जा रहा है. इमरान खान की बहनों के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट में केस दर्ज किया गया है.
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने साफ कहा है कि उनका मार्च जारी रहेगा. उनका कहना है कि अडियाला जेल की तरफ लगातार मार्च किया जाएगा और जहां भी रोका जाएगा, वहीं धरना दिया जाएगा.
खैबर पख्तूनख्वाह से खुली चेतावनी, “आज़ादी या मौत”
दूसरी तरफ खैबर पख्तूनख्वाह में इमरान खान की पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को खुली चेतावनी दे दी है. सोहेल अफरीदी ने समर्थकों को इमरान खान का संदेश बताते हुए कहा कि जेल से पैगाम आ चुका है, आज़ादी या मौत.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








