
PM मोदी ओमान रवाना, CEPA समझौते पर लगेगी मुहर… ओमानी कारोबारी इसे क्यों बता रहे ‘गेमचेंजर’?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे के दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. ये समझौता दोनों देशों के व्यापार, निवेश, रोजगार और आर्थिक विविधीकरण में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा. ओमान के उद्योग जगत ने इस समझौते को भविष्य के लिए साझा सोच और अवसरों का द्वार बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान दौरे पर हैं. उनके ओमान पहुंचने से पहले ही दोनों देशों के कारोबारी जगत में उत्साह है. ओमानी उद्योग जगत का मानना है कि भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) द्विपक्षीय व्यापार, रोजगार के अवसरों और आर्थिक विविधीकरण के लिहाज से बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा.
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार से ओमान के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं और इस दौरान भारत-ओमान CEPA पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. मोदी अब ओमान के लिए रवाना हो चुके हैं.
ओमान की जानी-मानी कारोबारी कंपनी खिमजी रामदास ग्रुप के निदेशक अजय खिमजी ने प्रधानमंत्री के दौरे को भारत और ओमान दोनों के लिए सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा कि ये यात्रा दोनों देशों के बीच मौजूद गहरे रणनीतिक भरोसे की पुष्टि करती है.
'आने वाले 100 सालों के लिए साझा सोच...'
अजय खिमजी ने पीटीआई वीडियो से बातचीत में कहा, 'भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आने वाले सौ सालों के लिए हमारी साझा सोच की घोषणा है. यह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ऐसा समझौता है जो व्यापार, निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में मौजूद हर तरह की बाधाओं को हटाकर अभूतपूर्व संभावनाओं के दरवाजे खोलेगा. इससे लंबे समय के निवेश, सप्लाई चेन में विविधता और नवाचार को मजबूती मिलेगी.'
उन्होंने कहा कि ये समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई गति देगा. वहीं, ओमान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (OCCI) की फॉरेन इन्वेस्टमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष डेविस कल्लुकारन ने CEPA को ओमान के कारोबारी माहौल के लिए ' बिग चेंज' बताया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








