
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर एयरस्पेस बैन एक महीने और बढ़ाया, अब 23 जनवरी तक पाबंदी
AajTak
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे - यही हाल पाकिस्तान का है. ऑपरेशन सिंदूर का ठोस जवाब देने में असफल रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बैन को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है. अब 23 जनवरी तक पाबंदी रहेगी.
ऑपरेशन सिंदूर को अब पांच महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था. कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के कई सैन्य और आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया. इन हमलों के बाद से पाकिस्तान अब तक पूरी तरह उबर नहीं सका है.
भारत को इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान कोई ठोस नुकसान नहीं पहुंचा सका. इसी वजह से पाकिस्तान की नाराजगी अब भी बनी हुई है. इसी गुस्से में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर लगाए गए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध को एक महीने और बढ़ाने का फैसला किया है.
नए फैसले के तहत भारतीय विमान अब अगले एक महीने तक भी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. यह प्रतिबंध अब 23 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा.
पाकिस्तान ने अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया था. इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के विमानों के लिए समान प्रतिबंध लगाया है.
पिछली बार यह प्रतिबंध 24 दिसंबर को खत्म होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने इसे फिर से बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय रेजिस्टर्ड सभी विमानों, जिनमें भारतीय एयरलाइंस के ओनरशिप, संचालन या लीज पर लिए गए विमान शामिल हैं, को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही भारतीय सैन्य उड़ानों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा.
यह भी पढ़ें: पिता से बहस के बाद भारत आई पाकिस्तानी महिला, सुरक्षाबलों ने पुंछ में पकड़ा

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








