
'ये छोटे सूअर...', यूरोपीयन नेताओं पर क्यों भड़के पुतिन
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को ‘छोटे सूअर’ कहते हुए कहा कि रूस यूक्रेन में अपने लक्ष्य कूटनीति या सैन्य ताकत से पूरे करेगा. उन्होंने अमेरिका के पूर्व प्रशासन पर युद्ध भड़काने का आरोप लगाया और नाटो पर रूस के खिलाफ तैयारी करने का दावा किया.
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने यूरोपीय नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘छोटे सूअर’ कहा है. उन्होंने साफ कहा कि रूस यूक्रेन में अपने क्षेत्रीय लक्ष्य हर हाल में हासिल करेगा, चाहे वह कूटनीति के जरिए हो या फिर सैन्य ताकत के बल पर. यह बयान उन्होंने रक्षा मंत्रालय के साथ हुई वार्षिक बैठक के दौरान दिया.
पुतिन ने कहा कि जिसे रूस ‘विशेष सैन्य अभियान’ कहता है, उसके सभी उद्देश्य बिना किसी शर्त के पूरे किए जाएंगे. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर गंभीर बातचीत नहीं होती है, तो रूस अपने ऐतिहासिक इलाकों को युद्ध के मैदान में आजाद करेगा. पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास तेज बताए जा रहे हैं.
पुतिन ने यूरोपीय नेताओं पर तीखा हमला बोला
रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका पर भी सीधा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पिछले प्रशासन ने जानबूझकर हालात को सशस्त्र संघर्ष की ओर धकेला. पुतिन के मुताबिक वॉशिंगटन को यह भरोसा था कि रूस को कम समय में कमजोर किया जा सकता है या पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है.
इसके बाद पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Joe Biden के प्रशासन के साथ खड़े हो गए. पुतिन ने कहा कि यूरोप के छोटे सूअर तुरंत अमेरिका के साथ काम में जुट गए और उन्हें लगा कि रूस के टूटने से उन्हें फायदा होगा.
अमेरिका पर भी लगाए गंभीर आरोप

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








