
बॉन्डी बीच शूटिंग में घायल 25 लोगों का अब भी चल रहा इलाज, 3 बच्चों सहित 10 की हालत गंभीर
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पार्क में हुई मास शूटिंग में 15 लोगों की मौत और 40 घायल हुए थे, जिनमें से 10 अब भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. पुलिस ने इस अटैक को इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकी हमला बताया है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार, 14 दिसंबर को शाम के वक्त हुई फायरिंग में कुल 15 लोग मारे गए और 40 घायल हुए. मारे गए लोगों की उम्र 10 से 87 साल के बीच थी. यह वारदात शहर के बॉन्डी बीच (Bondi Beach) के एक पार्क में हुई थी. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. घटना के बाद सामने आए वीडियो में लोग गोली चलने की आवाज़ सुनकर बीच से चिल्लाते हुए भागते हुए देखे गए. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध एक पिता और बेटा थे, जिनकी उम्र 50 और 24 साल थी.
ऑस्ट्रेलिया हमले के पीड़ितों के लिए शोक मना रहा है. मास शूटिंग के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिडनी के बोंडी बीच पर याद में तैराकी का आयोजन किया गया. रविवार को हुई मास शूटिंग के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को सिडनी के बोंडी बीच पर एक तैराकी में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया.
ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस कमिश्नर क्रिसी बैरेट ने मंगलवार को कहा, "रविवार को हनुक्का सेलिब्रेशन के दौरान हुई गोलीबारी इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला था."
यह भी पढ़ें: आतंकवाद पर पश्चिमी मीडिया का पाखंड, पहलगाम 'चरमपंथी हमला' और सिडनी 'टेरर अटैक' क्यों?
10 घायलों की हालत गंभीर...
पच्चीस लोगों का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा था, जिनमें से 10 की हालत गंभीर थी. इनमें तीन बच्चे शामिल हैं, जो एक चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए हैं. इनमें अहमद अल अहमद भी शामिल हैं, जिन्हें एक वीडियो में एक हमलावर को पकड़ते और उसका हथियार छीनते हुए देखा गया, फिर उन्होंने उस आदमी का हथियार उसी पर तान दिया और फिर उसे ज़मीन पर रख दिया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








